क्या कारण है कि मध्यम वर्ग के लोग अमीर होने में असफल हो जाते, जबकि वो हमेशा पैसे बचाते हैं? What is the reason that middle class people fail to get rich while they always save money?
क्या कारण है कि मध्यम वर्ग के लोग अमीर होने में असफल हो जाते, जबकि वो हमेशा पैसे बचाते हैं?
अमीर होने के लिए उद्यमी होने की आवश्यकता होती है, मध्यम वर्ग के लोग कितना धन कमाते है? और कितनी सेविंग कर सकते है? जो उन्हें अमीर या धनवान बना सके।
What is the reason that middle class people fail to get rich while they always save money? One needs to be an entrepreneur to get rich, how much money do middle class people make? How many more can you save? Which can make them rich or rich.
बस वो इतना कर सकते हैं कि उनका बुढ़ापा बिना किसी के आश्रित हुए गुजर सके, यदि उन्होंने कोई ऋण अपनी सेविंग के ऊपर ना लेे लिया हो तो, या बड़ा पूंजीगत व्यय आगे उनके सामने ना आ खड़ा हो, जैसे मकान का लोन, बच्चों की शादी या उच्च शिक्षा हेतु लिया गया बड़ा ऋण।
They can only do so much that their old age can pass without being dependent on anyone, if they have not taken a loan above their savings, or a large capital expenditure does not come forward in front of them, such as a house loan, children. Large loan taken for marriage or higher education.
https://forms.gle/qgHcjdg6cmMSYBpo9.com
अमीर होने के लिए पूंजी खड़ी करनी पड़ती है, संपत्ति निर्मित करनी पड़ती है, जिसके लिए बेहद जोखिम लेना होता है, और बेहद श्रम करना होता है, जो मध्यम वर्गीय लोगों की सोच और कर्म के बाहर होता है अक्सर, वो सीमित और ठहरा हुआ जीवन जीने के आदी होते है और आर्थिक सामाजिक सुरक्षा के प्रति बेहद आग्रही होते हैं।
To be rich, one has to build capital, wealth has to be created, which requires a lot of risk, and a lot of labor, which is outside the thinking and actions of middle class people. Often, it is limited and stagnant. They are accustomed to living life and are very much inclined towards economic social security.
मैंने आज तक किसी मध्यम वर्गीय को अपनी बचत के आधार पर अमीर होते नहीं देखा है, हां खाकपति को करोड़पति और अरबपति होते देखा है, इसके लिए जरूरी है जोखिम लेना,किसी नए विचार या आइडिया के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाना।
I have not seen any middle class get rich on the basis of their savings till date, yes they have seen Khakpati as millionaires and billionaires, for that it is necessary to take risks, to stake everything for a new idea or idea.
किसी तकनीक या विशेष ज्ञान से युक्त होना, इसमें पूरा जीवन लग सकता है, आज विश्व के 5 सबसे अमीर लोग जिन्होंने पिछले 10 से 20 वर्षों में कुछ नहीं से अरबपति का स्तर पाया टेक्नोलॉजी आधारित यह उद्यमी है, जैसे एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक, गूगल, अमेज़न आदि।
Being full of technology or special knowledge, it can take a whole life, today the 5 richest people in the world who have achieved billionaire status from nothing in the last 10 to 20 years are technology based entrepreneurs like Apple, Microsoft, Facebook, Google, Amazon etc.
चीन के सबसे अधिक अमीर व्यक्ति और अलीबाबा.कॉम के संस्थापक जैक मा, जीवन भर संघर्ष करते रहे, नौकरियों की तलाश में लेकिन उन्होंने साहस किया और विश्व की सबसे ज्यादा व्यवसाय करनेवाली ऑनलाइन कंपनी स्थापित की है, यह सब लोग सेविंग्स से अमीर बने हुए लोग नहीं है।
Jack Ma, China's richest man and founder of Alibaba.com, struggled all his life, looking for jobs but he dared and set up the world's largest business online company, all of whom remain wealthy with savings People do not.
दुनिया में पिछले दो दशकों में हजारों ऐसे उद्यमी पैदा हुए है जो सामान्य मध्यम वर्ग से आते है और सर्वाधिक सफल व्यवसाई साबित हुए है 5 से 10 वर्षों के अंदर, और उनमें से कोई भी सेविंग्स से लखपति, करोड़पति या अरबपति नहीं बने है, ना बनेंगे कभी।
In the last two decades, thousands of entrepreneurs in the world have come from ordinary middle class and have proved to be the most successful businessmen within 5 to 10 years, and none of them have become millionaires, millionaires or billionaires from savings, right? Will ever be made.
सिर्फ गिनती के कुछ लोग हैं इस धरती पर जो विश्व स्तरीय कॉर्पोरेशन में उच्चतम पदों पर है और करोड़पति और अरबपति है, लेकिन वो अपनी आय की वजह से अमीर है सेविंग्स की वजह से नहीं।
There are only a few people on this earth who hold the highest positions in world-class corporations and are millionaires and billionaires, but they are rich because of their income and not because of savings.

